फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Middle aged crushed by the truck.

साइकिल सवार अधेड़ को ट्रक ने कुचला, मौत

Sat, 29 Oct 2016 08:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sat, 29 Oct 2016 08:05 PM IST
विज्ञापन
Middle aged crushed by the truck.
अधेड़ को ट्रक ने कुचला - फोटो : अमर उजाला

नेशनल हाईवे पर चंडी चौराहे के पास शनिवार सुबह ट्रक ने एक साइकिल सवार को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया जबकि चालक भागने में कामयाब रहा।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव आलमपुर निवासी दिनेश (45) पिलखुवा में किसी व्यापारी के यहां मजदूरी करता था। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे वह गांव से साइकिल पर पिलखुवा खरीदारी करने जा रहा था।
विज्ञापन


रास्ते में चंडी चौराहे पर सड़क पार करते समय हापुड़ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार दिनेश को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पीछा कर कुछ दूरी पर ट्रक को पकड़ लिया। जबकि चालक भागने में कामयाब रहा। उधर, मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी कुमकुम का रो रोकर बुरा हाल है।


मृतक के तीन बच्चे हैं। कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जल्द आरोपी ट्रक चालक को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed