{"_id":"58518fb24f1c1b7c7c64998c","slug":"late-doctor-s-account-impropriety-against-commotion-bku","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवंगत चिकित्सक के खाते में घपलेबाजी के विरोध में भाकियू का हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिवंगत चिकित्सक के खाते में घपलेबाजी के विरोध में भाकियू का हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 15 Dec 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवंगत चिकित्सक के खाते से साढ़े 17 लाख की रकम निकाले जाने की घटना में कार्रवाई न होने पर बुधवार को भाकियू कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने बैंक शाखा का घेराव कर प्रबंधक को दो घंटे तक बंधक बनाकर कामकाज ठप कर दिया।
विज्ञापन
प्रबंधक के लिखित में रुपये खाते में वापस कराने के आश्वासन के बाद ही लोग वहां से हटे। ब्रजघाट के निजी चिकित्सक सुनील त्यागी का करीब 13 माह पहले निधन हो गया था। इसके बाद भी बैंक ने उनके नाम से दूसरा एटीएम जारी कर दिया।
विज्ञापन
दूसरे एटीएम से चिकित्सक के खाते से लगातार रुपये निकाले जाते रहे। करीब साढ़े 18 लाख की रकम निकाल ली गई। इसका पता लगने पर चिकित्सक की विधवा माधुरी त्यागी कई सप्ताह से बैंक के चक्कर काट रही है।
विज्ञापन
किसी स्तर पर उनकी सुनवाई नहीं हो रही थी। जिसके चलते माधुरी त्यागी के समर्थन में भाकियू कार्यकर्ताओं आ गए। संगठन के राष्ट्रीय सचिव सतवीर लुहारी, जिलाध्यक्ष धनवीर शास्त्री और जिला संयोजक सतवीर चौहान के नेतृत्व में आईसीआईसीआई बैंक शाखा का घेराव किया और धरने पर बैठ गए।
गुस्साए कार्यकर्ताओं ने शाखा प्रबंधक को धरना स्थल पर घेरकर बैठा लिया और बैंक का ठप कर दिया। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष आशीष त्यागी, युवा जिलाध्यक्ष शिवकुमार तोमर, प्रधान सुरेश चौहान ने दिवंगत चिकित्सक के खाते में हुई घपलेबाजी के लिए बैंक प्रबंधन को जिम्मेदार बताकर कार्रवाई की मांग की।
हंगामे की सूचना मिलते ही एसडीएम आरएन पांडेय और सीओ सतीश चंद्र पांडेय भी पहुंच गए। उनकी मौजूदगी में बैंक प्रबंधक प्रदीप कुमार ने दिवंगत चिकित्सक के खाते से निकली साढ़े 17 लाख की रकम को एक माह के भीतर माधुरी को वापस लौटवाने का लिखित भरोसा दिया।
इसके बाद ही प्रबंधक को दो घंटों बाद मुक्त किया गया। इस दौरान रालोद के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। शाखा प्रबंधक प्रदीप का कहना है कि दिवंगत चिकित्सक के खाते से निकली साढ़े 17 लाख की राशि को लेकर जांच कराई जा रही है।
एक माह के अंदर चिकित्सक की पत्नी को उक्त राशि अदा करा दी जाएगी। भले ही जांच पूरी हो पाए या नहीं।
वकीलों ने भी बैंक पर लगाया घपलेबाजी का आरोप
चिकित्सक सुनील त्यागी की मौत होने के बाद उनके बैंक खाते से फर्जी एटीएम द्वारा साढ़े 18 लाख की रकम निकालने की घपलेबाजी को लेकर वकीलों की आपात मीटिंग हुई। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुबोध त्यागी, सचिव शांतनु तोमर,
पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, बलराज त्यागी, राकेश सक्सैना, सुरेंद्र नागर, मनोज गोयल, हेमंत गौड़, राजकुमार चौधरी ने दिवंगत चिकित्सक की पत्नी को रकम न लौटाए जाने पर बैंक प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी।