फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Kotwali inspector reports on.

कोतवाली के दरोगा व मुंशी पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 11 May 2016 08:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Wed, 11 May 2016 08:35 PM IST
विज्ञापन
Kotwali inspector reports on.
पु‌लिस - फोटो : Demo pic

कोतवाली के मेरठ गेट चौकी प्रभारी चंडी रोड पर दुकान पर बैठे एक किशोर को बिना किसी जुर्म के बाइक पर बैठाकर ले गए। पिता ने कोतवाली पहुंचकर काफी चिरौरी विनती की, लेकिन उसे नहीं छोड़ा।

विज्ञापन


बाद में मुंशी ने उससे छह हजार रुपये वसूले, इसके बाद किशोर को छोड़ा। किशोर के पिता ने पुलिस अधीक्षक को सारी बात बताई तो एसपी ने तत्काल दरोगा और मुंशी के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चंडी रोड निवासी उमेश चंद ने बुधवार को एसपी को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि मेरठ गेट पुलिस चौकी प्रभारी गिरवर सिंह 20 अप्रैल को उसकी दुकान पर आए और उसके इकलौते पुत्र जतिन (14) को बाइक पर बैठाकर अगवा कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछने पर बेटे का जुर्म भी नहीं बताया और कोतवाली आकर बात करने को कहा। इस पर उसने कोतवाली पहुंचकर काफी चिरौरी की, लेकिन पुलिस ने उसके बेटे को छोड़ने से इंकार कर दिया।

इस बीच कोतवाली में तैनात मुंशी राधे किशन से उसकी बातचीत हुई, बेटे को छोड़ने के बदले मुंशी ने उससे छह हजार रुपये लिए। इसके बाद उसके बेटे को मुक्त किया गया। पत्र में दरोगा और मुंशी के खिलाफ अपहरण की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की गई है।


एसपी अलंकृता सिंह के निर्देश पर आरोपी दरोगा और मुंशी के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है। इस संबंध में एसपी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। मामले की जांच शुरू करने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed