हिमाचल: शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी, यहां देखिए
परीक्षाओं की विस्तृत डेटशीट हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है। संबंधित विद्यालयों, अभिभावकों एवं परीक्षार्थियों बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर डेटशीट देख सकते हैं।
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शीतकालीन अवकाश वाले विद्यालयों में तीसरी, पांचवीं एवं आठवीं कक्षाओं के नियमित परीक्षार्थियों की वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि तीसरी एवं पांचवीं कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं 14 से 18 दिसंबर तक तथा आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 7 से 19 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षाएं प्रात:कालीन सत्र में सुबह 09:45 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक संचालित होंगी।
निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार आवश्यक तैयारियां पूरा करने को कहा
अध्यक्ष ने बताया कि परीक्षाओं के सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन के लिए बोर्ड द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं मुख्याध्यापकों को निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण करना सुनिश्चित का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि उक्त परीक्षाओं की विस्तृत डेटशीट हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है। संबंधित विद्यालयों, अभिभावकों एवं परीक्षार्थियों बोर्ड की वेबसाइट(hpbose.org) पर जाकर डेटशीट देख सकते हैं।
तीसरी कक्षा डेटशीट
पांचवीं कक्षा की डेटशीट
