Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sexual exploitation for six years under the pretext of marriage

Dehradun News: शादी का झांसा देकर छह साल यौन उत्पीड़न, कार्रवाई न होने पर कोतवाली में धरना

Tue, 17 Nov 2026 08:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
Sexual exploitation for six years under the pretext of marriage
- कालसी क्षेत्र की युवती का आरोप, शादी की बात करने घर गई तो पुलिसकर्मी के साथ मिलकर पीटा
विज्ञापन

- छह नवंबर को दी थी तहरीर, मुकदमा दर्ज न होने पर भड़के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
कालसी। एक स्थानीय युवक पर छह साल तक शादी का झांसा देकर युवती का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद कालसी पुलिस प्राथमिकी दर्ज नहीं कर रही है। पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज पीड़िता, परिजनों और दर्जनों ग्रामीणों ने मंगलवार को कोतवाली में धरना देकर प्रदर्शन किया।
पीड़िता के अनुसार, छह साल पहले क्षेत्र के ही एक युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न किया। साढ़े चार साल पहले युवक के परिजनों ने भी शादी पर सहमति जताई थी, लेकिन बाद में टालमटोल करने लगे। बीती चार नवंबर को जब पीड़िता शादी की बात करने युवक के घर पहुंची, तो परिजनों ने इनकार कर दिया। आरोप है कि युवक के परिजनों ने बिना वर्दी के एक स्थानीय पुलिसकर्मी के साथ मिलकर उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट और अभद्रता की।
विज्ञापन

छह नवंबर को कालसी कोतवाली में शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने न तो प्राथमिकी दर्ज की और न ही कोई कार्रवाई की। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार को कोतवाली का घेराव कर दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ. आदित्य तिवारी ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। पीड़िता ने सीओ से आरोपी युवक और परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। सीओ डॉ. तिवारी ने मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन में जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed