{"_id":"192031bafff4e1fcb4209a9d1d7e5435","slug":"intoxicating-drink-tea-traders-looted-6-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीली चाय पिला 6 व्यापारियों को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीली चाय पिला 6 व्यापारियों को लूटा
अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर
Updated Wed, 25 Nov 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अश्वीय मेले में मवेशी खरीदने आए छह व्यापारियों को नशीली चाय पिलाकर बदमाशों ने तीन लाख से अधिक की रकम लूट ली। पीड़ितों को पशु मेले के अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेला पुलिस घटना की जानकारी से इंकार कर रही है।
मेले में मवेशी बेचने आए रामपाल बागपत और जयवीर मुजफ्फरनगर ने बताया कि अश्वीय मेले में मवेशी खरीदने आए हरेंद्र सिंह, सुखपाल मथुरा, जयपाल, वसियत अहमद बाराबंकी, वीरपाल और चंद्रकिरन निवासी उन्नाव मंगलवार की देर शाम को मवेशियों को खरीदने के उद्देश्य से मेले में सौदेबाजी करते घूम रहे थे।
मवेशी मंडी से चंद गजों की दूरी पर मिले दो लोग अपने मवेशी दिखाने की बात कहकर उन्हें अपने साथ डेरे पर ले गए। डेरे पर पहुंचकर व्यापारियों को मेहमाननवाजी के रूप में चाय पिलाई गई।
विज्ञापन
जिसे पीते ही व्यापारियों को चक्कर आने लगे और वे कुछ ही पलों में बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। जिन्हें बेहोशी की हालत में पड़ा देख लोगों ने पशु मेले के अस्पताल में भर्ती कराया।
होश आने पर पीड़ितों ने जब अपनी व्यथा सुनाई तो मेले में आए कई मवेशी व्यापारियों का गुस्सा भड़क उठा और वह पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंचे लेकिन मौके पर कोई बदमाश नहीं मिला।
बता दें कि सोमवार की रात को भी अश्वीय मेले में आए तीन मवेशी व्यापारियों को नशीला बिस्कुट खिलाकर बदमाश लाखों की रकम लूट ले गए थे।
गंगा स्नान को आए श्रद्धालु से लूटी कार
गंगा स्नान को आ रहे बिजनौर जिले के एक व्यक्ति से लिफ्ट लेकर तीन बदमाशों ने उसकी वैगनआर कार लूट ली। बदमाश कार सवार को बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के पास फेंककर भाग गए। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट की है।
जानकारी के अनुसार बिजनौर जिले के नूरपुर थाना क्षेत्र के मंडोर गांव निवासी विक्रम सिंह सोमवार रात गंगा स्नान के लिए गढ़ आ रहे थे। देहात थाना क्षेत्र में ततारपुर टोल टैक्स के पास तीन लोगों ने विक्रम सिंह से कार में लिफ्ट ले ली।
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में पहुंचने पर कार में तीन लोगों ने अचानक तमंचे निकालकर विक्रम सिंह को बंधक बना लिया और ततारपुर टोल टैक्स के पास उसे फेंककर कार लूटकर ले गए।
विक्रम सिंह ने किसी तरह बाबूगढ़ एसओ और हापुड़ देहात एसओ को सूचना दी। पुलिस ने नाकाबंदी की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं लग सका। विक्रम की तहरीर पर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
एसओ देहात पांडेय का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों ने कार को लूटा हैं, उसके बारे में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं।