फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Inspector caught taking bribe.

तैश में आकर टीम पर तानी सर्विस रिवाल्वर

Tue, 12 Jul 2016 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 12 Jul 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
Inspector caught taking bribe.
घूस - फोटो : demo pic

बाइक छोड़ने के लिए 15 हजार घूस ले रहे दरोगा को भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की टीम ने मंगलवार अपराह्न रंगेहाथों दबोच लिया। दरोगा ने एंटी करप्शन की टीम से हाथापाई भी की और रिवाल्वर तान दी।

विज्ञापन


हंगामा बढ़ते देख आरोपी दरोगा को बाबूगढ़ थाने लाकर एंटी करप्शन की टीम ने उसके खिलाफ भ्रष्टाचार व मारपीट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई। जानकारी के अनुसार मूलरूप से मुरादाबाद जिले के छजलैट थाना निवासी नेपाल सिंह हापुड़ जिले के बाबूगढ़ थाने की मुदाफरा चौकी के प्रभारी थे।
विज्ञापन


आरोपी 2013 बैच का दरोगा है। 9 जुलाई को वाहन चेकिंग के दौरान नेपाल सिंह ने मेरठ जिला के थाना किठौर के कस्बा शाहजहांपुर निवासी यूनुस की बाइक को पकड़ लिया था। बाद में यूनुस के परिचित मोहम्मद नदीम अख्तर बाइक छुड़वाने पहुंचे तो आरोपी दरोगा ने बाइक छोड़ने के एवज में 15 हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहम्मद नदीम अख्तर ने 10 जुलाई को दरोगा की शिकायत मेरठ में भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) कार्यालय में शिकायत की। हापुड़ के जिलाधिकारी से स्वीकृति लेकर एंटी करप्शन की टीम मंगलवार दोपहर मुदाफरा पहुंची।

बताया जा रहा है कि मंगलवार अपराह्न करीब दो बजे मोहम्मद नदीम अख्तर दरोगा नेपाल सिंह को चौकी में रुपये देने पहुंचा। तभी एंटी करप्शन के प्रभारी अशोक राणा, विजयवीर सिंह, जेपी काजला, अरविंद कुमार, शारदा सिरोही,

राम निवासी, राजवीर सिंह, कानूनगो उमेश त्यागी, कलक्ट्रेट में तैनात जेए प्रथम शिवकांत गर्ग ने आरोपी दरोगा को रंगेहाथों दबोच लिया। एंटी करप्शन की टीम ने जैसे ही दरोगा को अपना परिचय दिया।

आरोपी तैश में आकर टीम के साथ अभद्रता कर हाथापाई करने लगा। मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। किसी तरह टीम दरोगा को बाबूगढ़ थाने लेकर आई। अपर पुलिस अधीक्षक रामनयन यादव, सीओ सिटी विशाल यादव, सीओ बाबूगढ़ बीएस दूबे थाने पहुंचे और टीम से जानकारी कर वापस लौट आए।

भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने जब दरोगा नेपाल सिंह को अपनी हिरासत में लिया तो दरोगा ने टीम को डराने के लिए अपनी सर्विस रिवाल्वर तान दी। यदि समय रहते ही टीम हरकत में न आती तो रिवाल्वर चल सकती थी।


आरोपी दरोगा नेपाल सिंह के खिलाफ बाबूगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया गया है। आरोपी के पास से घूस के मिले रुपये को सील कर दिया गया है। आरोपी को सस्पेंड करने की कार्रवाई भी कराई जाएगी। अशोक राणा, भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) के प्रभारी निरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed