फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   husband-wife in court the assault, Hungama.

कचहरी में मिया-बीबी के बीच मारपीट, हंगामा

Mon, 06 Jun 2016 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 06 Jun 2016 09:34 PM IST
विज्ञापन
husband-wife in court the assault, Hungama.
पति और पत्नी के बीच मारपीट - फोटो : अमर उजाला

कचहरी में दहेज और खर्च के चल रहे मुकदमे में तारीख पर आये पति और पत्नी के बीच पहली बार आमना-सामना हुआ। शुरूआत में समझौते की बात हुई, लेकिन सहमति न बनने पर दोनों में मारपीट शुरू हो गई।

विज्ञापन


इसके साथ ही दोनों के परिजनों में भी लात-घूंसे चलने लगे। इससे कचहरी में हंगामा हो गया। अधिवक्ताओं ने किसी प्रकार मामला शांत कराया। प्रत्यशदर्शियों के मुताबिक बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गोहरा निवासी अकरम का निकाह कुछ समय पहले गांव सरावनी निवासी भूरी से हुआ था।
विज्ञापन


पिछले दिनों इनके बीच मनमुटाव हो गया और भूरी अपने मायके आ गई। भूरी ने अपने पति पर दहेज और खर्चा आदि देने के लिए मामला न्यायालय में डाल दिया था। सोमवार को इस मामले में तारीख थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके चलते अकरम और भूरी अपने-अपने परिजनों के साथ जिला न्यायालय में आए थे। तभी दोनों का आमना-सामना हो गया। शुरूआत में दोनों के बीच समझौते की बात चली, लेकिन फिर किसी बात पर विवाद हो गया।

इसके चलते पहले अकरम और भूरी के बीच मारपीट शुरू हो गई, देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोगों में भी लात-घूंसे चलने लगे। कचहरी में मारपीट होता देखकर मौके पर काफी संख्या में लोगों एकत्रित हो गई।


मारपीट की सूचना मिलने पर दोनों पक्षों के अधिवक्ता मौके पर आ गए और मामला शांत कराया। फिलहाल इस संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है। सीओ सिटी विशाल यादव का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed