{"_id":"5908ab214f1c1bbf6f441296","slug":"honor-killing-feared-for-love-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह करने पर ऑनर किलिंग की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेम विवाह करने पर ऑनर किलिंग की आशंका
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 02 May 2017 09:22 PM IST
विज्ञापन
ऑनर किलिंग
- फोटो : demo pic
मोहल्ला लज्जापुरी निवासी एक युवती ने एसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। युवती का कहना है कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से शादी की है। अब उसके परिजन जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
युवती ने अपने पति के साथ एसपी कार्यालय जाकर शिकायत में कहा है कि उसने एक मई को गाजियाबाद रजिस्ट्रार के समक्ष हिंदू रीति के अनुसार अनूपशहर निवासी युवक से शादी कर ली है। दोनों ही बालिग हैं। उसके परिजन इस शादी खिलाफ थे।
विज्ञापन
ऐेसे में अब उसे व उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उसे डर है कि परिजन उसके पति को झूठे अपहरण के केस में फंसा देंगे। ऑनर किलिंग की आशंका के चलते उसे सुरक्षा मुहैया कराई जाए।
विज्ञापन
तहसील दिवस के चलते युगल की एसपी से मुलाकात नहीं हो पायी। जिसके चलते वह तहसील दिवस में पहुंचे और प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की मांग की। एएसपी रामनयन यादव का कहना है कि दोनों को सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।