{"_id":"57a0b3524f1c1b512f2b89d7","slug":"home-alone-with-minor-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में अकेली नाबालिग के साथ गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में अकेली नाबालिग के साथ गैंगरेप
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 02 Aug 2016 08:21 PM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में दस दिन पहले घर में अकेली नाबालिग के साथ दो युवकों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था। । शोर सुनकर मौके पर पहुंचे किशोरी के पिता का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई। तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
एसपी से शिकायत किये जाने पर मामले की जांच के आदेश दिये गये हैं। देहात थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की 15 वर्षीय पुत्री 10 दिन पहले अपने घर पर अकेली थी। उसका पिता पड़ोस में किसी से मिलने के लिए गया था।
विज्ञापन
तभी मौका पाकर गांव के ही दो युवक जबरन घर में घुस आए और उन्होंने मकान का दरवाजा बंद कर किशोरी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इससे पहले कि किशोरी कुछ समझ पाती, आरोपी युवकों ने उसके साथ गैंगरेप कर डाला।
विज्ञापन
किशोरी के चिल्लाने का शोर सुनकर पड़ोस में गया पिता मौके पर आया तो युवकों ने उसकी गर्दन दबाकर जान से मारने की कोशिश की। तभी आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
पीड़ित पिता अपनी पुत्री को लेकर देहात थाने गया, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने की बजाय उनको टरका दिया। इस मामले की जानकारी मिलते ही दबंगों ने जान से मारने की धमकी दी। मंगलवार को पीड़ित पिता एसपी कार्यालय पहुंचा और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
पीड़ित का कहना है कि आरोपी फैसला करने को धमकी दे रहे हैं। ऐसा नहीं करने पर उसे गांव से भगा देने को धमका रहे हैं। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अलंकृता सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी कराकर आरोपियों पर कार्रवाई कराई की जाएगी।
पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। उधर थानाध्यक्ष हापुड़ देहात का कहना है कि थाने और चौकी पर इस मामले की शिकायत करने कोई नहीं आया। अब अगर एसपी से शिकायत की गयी है तो मामले की जांच कर सख्त कार्यवाही की जायेगी।