फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   girl said i am rape victim.

थाने में युवती बोली मेरे साथ हुआ गैंगरेप

Sat, 19 Dec 2015 10:50 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 19 Dec 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
girl said i am rape victim.
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में जिस युवती से पुलिस छेड़छाड़ का मामला बता रही थी, उसमें शनिवार को नया मोड़ आ गया। युवती अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और बोली कि उसके साथ गैंगरेप हुआ है। परिजनों ने सही धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करीने की मांग की है।
विज्ञापन

 

गांव की एक युवती बृहस्पतिवार को गांव में आई एक बारात में शामिल होने गई थी। जब वह खाना खाकर रात में घर लौट रही थी, तभी दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। युवक उसे अगवा कर जंगल में ले गए।
विज्ञापन


युवती का आरोप है कि उसके साथ दोनों युवकों ने गैंगरेप की किया। इस बात की शिकायत कही भी करने पर उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी। इस कारण वह चुप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मामले में पुलिस ने गांव के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, पर  छेड़छाड़ की धाराओं में चालान कर दिया। शनिवार को युवती अपने परिजनों संग  थाने पहुंची और  आपबीती बताई।  परिजनों ने कहा पुलिस दूसरे आरोपी को भी शीघ्र गिरफ्तार करें।


 
मेरी जानकारी में मामला है। पहले परिजनों की शिकायत पर छेड़छाड़ का मामला लिखा गया था। इसी आधार पर युवक की गिरफ्तारी की गई। अब युवती और उसके परिजन जो आरोप लगा रहे हैं, उसकी जांच करने के आदेश दे दिए हैं। - डा. ओपी सिंह, एएसपी, हापुड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed