{"_id":"58eba0204f1c1b9f36cf5522","slug":"flirting-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी पर भड़कीं महिलाएं, शराब का ठेका जलाने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़खानी पर भड़कीं महिलाएं, शराब का ठेका जलाने की कोशिश
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 10 Apr 2017 08:48 PM IST
विज्ञापन
शराब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशेड़ियों द्वारा छेड़छाड़ से परेशान महिलाओं का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। गुस्साई महिलाओं ने शराब के ठेके पर जमकर हंगामा किया और केरोसिन उड़ेल कर ठेके में आग लगाने की कोशिश की। पुलिस के समझाने पर महिलाएं किसी तरह शांत हुईं।
विज्ञापन
महिलाओं ने पुलिस को ठेका हटवाने के लिए 24 घंटे की मोहलत दी है। गढ़ क्षेत्र के लोदीपुर छपका गांव से जुड़े जंगल में मुख्य रास्ते पर खुले शराब ठेके पर सोमवार देर शाम महिलाओं ने धावा बोल दिया। महिलाओं ने ठेके में कैरोसिन डालकर आग लगाने की कोशिश की।
विज्ञापन
आनन फानन में अंदर बैठे सेल्समैन नरेश पाल ने खिड़की और दरवाजे बंद कर लिए। सूचना मिलते ही सीओ सतीश चंद्र पांडेय, कस्बा चौकी इंचार्ज चंद्रवीर सहित आबकारी पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
कल्लो, रामेश्वरी, सलमा ने आरोप लगाया कि मुख्य रास्ते से महिला और लड़कियों का आना जाना रहता है, लेकिन शराब ठेके के आसपास दिनभर नशेड़ी मंडराते रहते हैं। आए दिन यह महिलाओं और लड़कियों से अश्लील हरकतें करते हैं।
कमलेश, संतोष, कैला ने बताया कि ठेका पूरी तरह अवैध है, क्योंकि पड़ोसी गांव सादुल्लापुर के नाम से मंजूर है, जिसे लोदीपुर छपका के मुख्य रास्ते पर एक ट्यूबवेल की बिल्डिंग में चलाया जा रहा है।
सीओ ने निर्देश दिया कि अगर ऐसा है तो फिर ग्रामीण जिला मुख्यालय पर पहुंचकर आला अफसरों के सामने अपनी बात रखकर ठेका हटवाने की मांग करें, लेकिन अगर इस तरह से ठेके में तोड़फोड़ और आगजनी की गई तो फिर उसमें संलिप्त होने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
इसके बाद भी महिलाओं ने प्रदर्शन जारी रखा। ओमवती, सरिता, सुनीता, महेंद्री, कमला ने चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे के भीतर ठेका नहीं हटवाया गया तो अगली बार आग लगाकर ठेके समेत उसमें रखी शराब को फूंक दिया जाएगा।