फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Failure was rape, killing aunti.

गैंगरेप में विफल होने पर की थी चाची की हत्या

Mon, 22 Aug 2016 08:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 22 Aug 2016 08:42 PM IST
विज्ञापन
Failure was rape, killing aunti.
शाहबद्दीपुर में हुई महिला की हत्या में गांव के दो युवक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

हाफिजपुर थाना क्षेत्र के शाहबद्दीपुर गांव में पिछले दिनों मार्निंग वॉक पर निकली महिला की हत्या गैंगरेप में विफल होने पर गांव के ही दो रिश्ते के भतीजों ने की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया है। आरोपियों से लूटे गए जेवर भी बरामद कर किए गए हैं।

विज्ञापन


महिला आरोपियों की रिश्ते में चाची लगती है। अब पुलिस ने इस हत्या के मामले में गैंगरेप की कोशिश और लूट की धारा को बढ़ा दिया है। एसपी ने जांच टीम को पांच हजार का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अलंकृता सिंह ने बताया कि 12 अगस्त की सुबह शाहबद्दीपुर गांव की रहने वाली 35 वर्षीय महिला सुबह की सैर पर निकली थी। काफी देर तक घर नहीं लौटी तो उसके पति ने हाफिजपुर थाना पुलिस को अनहोनी की आशंका जताकर सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दिन शाहबद्दीपुर-उबारपुर मार्ग पर ईख के खेत से लापता महिला का शव बरामद हुआ था। इस हत्याकांड में पीड़ित पति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की जांच के लिए पुलिस की चार टीमों को लगाया गया था।

एसपी ने बताया कि रविवार रात जांच टीम को सूचना मिली कि शाहबद्दीपुर के दो युवकों ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है और वे भागने की फिराक में है। इसके बाद हाफिजपुर एसओ शाबेज खान अपनी टीम के साथ छापा मारकर दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि 12 अगस्त को महिला टहल रही थी। यह देखकर आरोपियों की नीयत खराब हो गई थी। पीड़िता को अकेली देख आरोपी ईख के खेत में एक व्यक्ति के पड़े होने का झांसा देकर उसे खेत में अंदर ले गए और अश्लील हरकत कर गैंगरेप की कोशिश करने लगे।

हाथपाई के दौरान आरोपियों के हाथ महिला के गले में लिपटी चुनरी आ गई, जिससे आरोपियों ने महिला की गला घोटकर हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने महिला के कुंडल, नथनी, पाजेब, बिछुए लूट लिए थे।

एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी कर्मवीर पुत्र धर्मपाल और बिट्टू  पुत्र रामस्वरूप निवासी शाहबद्दीपुर है। उनके पास से लूटी गई ज्वेलरी को बरामद कर लिया है। दोनों ने हत्या करने की बात को स्वीकार कर लिया है।


अब इस केस में गैंगरेप की कोशिश और लूटपाट की धाराओं को भी विवेचना में बढ़ाया गया है। पकड़ा गया कर्मवीर पहले भी एक मामले में जेल जा चुका है। एसपी ने जांच टीम को इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed