{"_id":"58fb86c84f1c1b230d8b4f2b","slug":"evil-with-innocence","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल की मासूम के साथ दरिंदगी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार साल की मासूम के साथ दरिंदगी
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sat, 22 Apr 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में टॉफी देने के बहाने बहला फुसलाकर पड़ोसी युवक ने चार साल की मासूम बच्ची के साथ रेप किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गया।
विज्ञापन
रात भर गांव में समझौते के प्रयास के बाद पीड़ित बच्ची के पिता की तहरीर पर शनिवार देर शाम आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार देहात थाना क्षेत्र के में गांव शुक्रवार शाम चार साल की बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी बच्ची को अकेला देख आरोपी उसे टॉफी दिलाने के बहाने उसे अपने साथ गांव के पास खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
बच्ची की चीख सुनकर खेत में घुसे ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी भाग गया। बच्ची को लहूलुहान हालत में लोग चिकित्सक के पास ले गए। उधर, इस मामले को लेकर गांव में पूरी रात समझौते के लिए पंचायत होती रही लेकिन बात नहीं बनी।
शनिवार शाम मासूम के पिता ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हालांकि पुलिस ने आरोपी को पहले ही हिरासत में ले लिया था।
बच्ची को चिकित्सा परीक्षण के लिए भिजवाया गया है। एसओ देहात विनय कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।