फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Factory owner attacked with sticks, clubs, and iron rods.

Faridabad News: फैक्टरी मालिक पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला

Tue, 13 Oct 2026 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Factory owner attacked with sticks, clubs, and iron rods.
फरीदाबाद। कर्मचारी के साथ मारपीट करने वालों से पूछताछ करने पहुंचे फैक्टरी मालिक पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया। हमले में उसके सिर, हाथ और पैरों में चोटें आईं। सिर में टांके भी लगाने पड़े।
विज्ञापन

आरोप है कि हमलावर जाते समय उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। खेड़ीपुल थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर 12 अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज की है। ठाकुरवाड़ा निवासी हिमांशु पांचाल ने पुलिस को बताया कि 22 सितंबर को रात करीब 1 बजे उसकी फैक्टरी में काम करने वाले प्रिंस का फोन आया। उसने बताया कि मनीष, अमित उर्फ अब्बू, मनोज और उनके साथी उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलने पर हिमांशु वजीरपुर रोड स्थित अपनी दूसरी फैक्टरी के पास पहुंचा। वहां उसने आरोपियों से प्रिंस के साथ मारपीट करने का कारण पूछा तो आरोप है कि सभी ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि 22 सितंबर को हिमांशु का बीके अस्पताल में मेडिकल कराया था। मेडिकल रिपोर्ट में चार चोटों का उल्लेख है। शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर खेड़ीपुल थाना ने मनीष, अमित उर्फ अब्बू, मनोज और अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed