{"_id":"6ace686f7cdb477ebe0aa256","slug":"one-dead-nine-injured-in-four-road-accidents-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82640-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: चार सड़क हादसों में एक की मौत, नौ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: चार सड़क हादसों में एक की मौत, नौ लोग घायल
विज्ञापन
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराया कैंटर
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में अलग-अलग जगह हुए चार सड़क हादसों में कैंटर चालक की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एनएचपीसी चौक के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से कैंटर टकराने पर चालक की जान चली गई।
वहीं, सीकरी क्षेत्र में स्कॉर्पियो डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गई और कार से टकरा गई, जिससे एक ही परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। सेक्टर-37 कट पर कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया, जबकि बुलबुल मार्केट में कैंटर की चपेट में आने से एक मजदूर घायल हो गया। डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे पर एनएचपीसी चौक के पास सड़क के दाईं तरफ खड़े ट्रक से कैंटर टकरा गया। हादसे में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के वलीपुर गांव निवासी सौरभ कुमार (32) की मौत हो गई। वह 12 अक्तूबर की रात आगरा से दिल्ली जा रहा था। टक्कर के बाद वह वाहन में फंस गया। पुलिस ने उसे निकालकर बीके अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सौरभ के भाई अरुण कुमार ने दूसरे वाहन को लापरवाही से खड़ा करने का आरोप लगाया है। सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने 13 अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
सीकरी चौकी क्षेत्र में 11 अक्तूबर की रात करीब 10:15 बजे गोल्डन गैलेक्सी होटल के पास पलवल से फरीदाबाद की ओर आ रही स्कॉर्पियो डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गई और सामने से आ रही कार से टकरा गई। कार में सवार पलवल की कालड़ा कॉलोनी निवासी विनय कुमार, उनकी पत्नी नीरू बाला, बेटी हिमांशी, बेटे मयंक और पिता जगदीश चंद घायल हो गए। बाईपास रोड पर सेक्टर-37 कट के पास 12 अक्तूबर की सुबह करीब 10:30 बजे पीछे से आई कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा पलट गया और उसमें सवार उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी एमएलटी छात्र हिमांशु आर्या (22) घायल हो गया।
विज्ञापन
कैंटर की चपेट में आया मजदूर
सूरजकुंड क्षेत्र के बुलबुल मार्केट में कैंटर पीछे करते समय चालक ने मजदूर बंटी के पैर पर वाहन चढ़ा दिया। इससे उसकी जांघ का मांस फट गया। बंटी के अनुसार, चालक उसे घायल हालत में छोड़कर चला गया। वह रातभर वाटिका रेस्टोरेंट के गेट के पास पड़ा रहा। सुबह सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे बीके अस्पताल पहुंचाया। बाद में उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सूरजकुंड थाना पुलिस ने 12 अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।