फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Shopkeeper arrested with 383.750 kg of banned firecrackers.

Faridabad News: 383.750 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखों के साथ दुकानदार गिरफ्तार

Tue, 13 Oct 2026 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper arrested with 383.750 kg of banned firecrackers.
अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने की कार्रवाई, लाइसेंस या परमिट नहीं दिखा सका आरोपी
विज्ञापन

फरीदाबाद। कैली गांव में एक दुकान के बाहर से 383.750 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए गए हैं। अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने सोमवार रात कार्रवाई करते हुए दुकानदार मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी पटाखों को रखने और बेचने का कोई लाइसेंस या परमिट नहीं दिखा सका।


पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि 12 अक्तूबर की रात को टीम को सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर कैली गांव में दुकान के बाहर खड़े मुकेश कुमार को काबू किया गया। वहां रखे 33 प्लास्टिक के कट्टों की जांच की गई। इन कट्टों में रॉकेट बम, सुतली बम और मुर्गा पटाखे मिले। आकाश में छोड़ी जाने वाली आतिशबाजी, अनार, फुलझड़ी और फिरकी भी बरामद हुई। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन करने पर कुल 383.750 किलोग्राम पटाखे निकले। मुकेश कुमार के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई विस्फोटक अधिनियम की धारा 9बी(1)(बी) और भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 व 223 के तहत हुई है। पुलिस ने सभी कट्टों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन




हाथरस से जुड़ा था आपूर्ति नेटवर्क

पटाखा बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की आपूर्ति का नेटवर्क हाथरस से जुड़ा था। अपराध शाखा सेक्टर-30 ने दो अक्तूबर को कार्रवाई की थी। बल्लभगढ़ की मुकेश कॉलोनी से 2,296 किलोग्राम पोटेशियम नाइट्रेट और 200 किलोग्राम गंधक बरामद हुई थी। इस मामले में पुनीत को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के बाद चार अक्तूबर को हाथरस निवासी मनोज अग्रवाल को भी गिरफ्तार किया गया। मनोज की निशानदेही पर हाथरस में बीस हजार किलोग्राम पोटेशियम नाइट्रेट बरामद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन




अल-फलाह यूनिवर्सिटी से कोई संबंध नहीं

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने स्पष्ट किया कि इस बरामदगी का अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े मामले से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि दोनों मामले पूरी तरह अलग-अलग हैं। सामग्री की बरामदगी अवैध रूप से पटाखा बनाने में इस्तेमाल होने वाले रसायनों की आपूर्ति से जुड़ी कार्रवाई के दौरान की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed