फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   During treatment handedly broken by BA student.

उपचार के दौरान बीए की छात्रा ने तोड़ा दम

Wed, 10 Feb 2016 09:00 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Wed, 10 Feb 2016 09:00 PM IST
विज्ञापन
During treatment handedly broken by BA student.
कोतवाली क्षेत्र की बैंक कालोनी में प्रेम प्रसंग के चलते बीए की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई थी। जिसने मेरठ में उपचार के दौरान मंगलवार रात दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


छात्रा की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बैंक कालोनी निवासी मुकेश की 18 वर्षीय पुत्री नगर के एक डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। बताया गया था कि उसका पड़ोस में रहने वाले एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन युवती के परिजन इस बात का विरोध करते हुए आ रहे थे। कुछ दिनों पहले युवक के एक दोस्त ने छात्रा के परिजनों को इस बात की जानकारी दे दी थी।

मंगलवार दोपहर के समय छात्रा कॉलेज से आने के बाद घर पर खाना खा रही थी। तभी संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से छात्रा गंभीर रूप से झुलस गई।

परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया,जहां उसे मेरठ के लिये रैफर कर दिया गया। मेरठ में उपचार के दौरान मंगलवार रात छात्रा ने दम तोड़ दिया।

एसएचओ राजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मृतका के पिता ने मोहल्ले के ही विकास, विवेक और माया के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed