{"_id":"583dbed14f1c1b051cde61d7","slug":"death-young-man-hit-train-arrived-suspecting-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, हत्या की आशंका
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 29 Nov 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के परतापुर फाटक के पास सोमवार रात महामना एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक सोमवार रात साढ़े आठ बजे दिल्ली से वाराणसी जा रही महामना एक्सप्रेस की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
ट्रेन चालक ने रेलवे कंट्रोल रूम को परतापुर फाटक के पास हादसा होने की जानकारी दी। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। जेब में मिले मोबाइल फोन के आधार पर युवक की शिनाख्त पिलखुवा के गढ़ी मोहल्ला निवासी राजेंद्र (27) के रुप में की गई।
विज्ञापन
पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि वह घर से फोन आने की बात बोलकर बाहर निकला था। परिजनों ने राजेंद्र की हत्या की आशंका जताई है। कोतवाल अजय अग्रवाल ने बताया कि प्राथमिक जांच में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है।
परिजनों को ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।