{"_id":"58c80fca4f1c1bb76032a7df","slug":"death-of-two-friends-by-drinking-alcohol","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर देसी शराब पीने से दो दोस्तों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होली पर देसी शराब पीने से दो दोस्तों की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 15 Mar 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
शराब पीने से दो दोस्तों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के सिखैड़ा गांव में होली के दिन देशी शराब पीने से दो दोस्तों की मौत हो गई। साथ ही तीन अन्य युवकों की तबीयत बिगड़ गई। दोनों व्यक्यिों की मौत से गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
मृतकों के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई नहीं कराते हुए दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, पुलिस मामले में कार्रवाई की बात कह रही है। जानकारी के अनुसार, सिखैड़ा गांव में होली के दिन देशी शराब पीने से रामा, आनंद, गगन, कुंवरपाल और सुभाष की तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
जब तक पांचों दोस्त कुछ समझ पाते रामा (45) और आनंद (35) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आनन-फानन में परिजनों ने गगन, कुंवरपाल और सुभाष को नजदीकी के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी।
विज्ञापन
वहीं, देशी शराब पीने हुई मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान रामा व आनंद के परिजनों ने पुलिस से दोनों की बीमारी के चलते मौत होने की बात कही और पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
इसके बाद दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, सीओ अतुल यादव ने बताया कि परिजनों ने दोनों की मौत होने का कारण बीमारी बताई है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि अत्याधिक शराब पीने से आंत व खून की नसें फट जाती हैं, लीवर फेल हो जाता है, इससे व्यक्ति की मौत तक हो जाती है। साथ ही उन्होंने लोगों से शराब नहीं पीने की भी अपील की है।
विषाक्त शराब और देशी शराब के सेवन से जिले के गांवों में मौत के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। इसके बाद भी इस जहर से जुड़े गोरखधंधे पर प्रभावी ढंग में नकेल कसना मुमकिन नहीं हो पा रहा है।
खादर क्षेत्र में कच्ची शराब बनाने के गोरखधंधे में जुटे माफियाओं के लिए यहां की भौगोलिक स्थिति मददगार है। दबिश पड़ने के दौरान कच्ची शराब के गोरखधंधे से जुड़े लोग गंगा नदी पार कर आसानी से दूसरी साइड भाग जाते हैं।