फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Dalit picked up from home.

वाह री पुलिस! दलित को घर से उठाया, रिश्वत लेकर छोड़ा

Mon, 25 Jul 2016 09:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 25 Jul 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
Dalit picked up from home.
दरोगा व सिपाही के खिलाफ बैठी जांच - फोटो : अमर उजाला

वाह री सिंभावली पुलिस... पहले तो थाने के दरोगा सिपाही साथ जाकर सहसपुर गांव निवासी दलित को अवैध शराब बेचने के आरोप में घर से उठा लाए। आरोपी ने 12 हजार रुपये थमा दिया तो पुलिस ने बिना कार्रवाई आरोपी को छोड़ दिया।

विज्ञापन


सोमवार को वसूली की शिकायत लेकर पीड़ित के परिजन व ग्रामीण एसपी के पास पहुंचे। अब एसपी ने शिकायत मिलने पर दरोगा के खिलाफ जांच बैठा दी है। सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचे सहसपुर निवासी ग्रामीणों ने बताया कि दलित बिरादरी का बिजेंद्र कुमार परचून की दुकान चलाता है।
विज्ञापन


22 जुलाई की शाम परिवार के लोग खाना खा रहे थे, तभी सिंभावली थाने का दरोगा और सिपाही पहुंच गए और जबरन घर में घुसकर बिजेंद्र सिंह को उठा लिया। परिवार ने विरोध किया तो दरोगा ने महिलाओं से अभद्रता कर कहा कि बिजेंद्र अवैध शराब की बिक्री करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध के बाद भी दरोगा बिजेंद्र सिंह को थाने लेकर आए। इसके बाद गांव के दलित समाज थाने पहुंचा और आरोप को निराधार बताकर पीड़ित को छोड़ने की मांग की। आरोप है कि दरोगा ने बिजेंद्र को छोड़ने के लिए 20 हजार रुपये की मांग की।


किसी तरह परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति से ब्याज पर रुपये लेकर दरोगा को रुपये दिए तो बिजेंद्र घर पहुंचा।

एसपी अलंकृता सिंह का कहना है कि मामला गंभीर है। इसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। एसपी से मिलने वालों में जगवीर, राजवीर, सुरेश चंद, अनिल कुमार,रणवीर सिंह जाटव, अर्जुन, राखी, मोनिका, राजवती आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed