{"_id":"57110b234f1c1be10c4a6abb","slug":"crooks-was-killed-by-bullet","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोलू गैंग के बदमाश ने मारी थी गोली, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भोलू गैंग के बदमाश ने मारी थी गोली, एक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 15 Apr 2016 09:09 PM IST
विज्ञापन
सपा नेता के भाई पर फायरिंग के मामले में एक गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13 अप्रैल को पूर्व सपा युवजन सभा के जिला उपाध्यक्ष के भाई एवं मेडिकल स्टोर संचालक इमरान को गोली मारने में वाले आरोपी अंकित को बाबूगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले का मुख्य आरोपी सुमित भोलू गैंग का सक्रिय सदस्य है, जो भागा हुआ है। पुलिस ने उससे तमंचा और बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
एसओ बाबूगढ़ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह टीम के साथ बनखंडा नहर पुल पर चेकिंग कर रहे थे। तभी बाइक पर एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस के रोकने पर वह भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी गांव नगला कटक थाना बीबीनगर निवासी अंकित पुत्र महिपाल है। उसका साथी सुमित बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव का है। वह भोलू गैंग का सक्रिय सदस्य भी है। अंकित के पास देशी रिवाल्वर, तीन कारतूस और एक बाइक मिली।
विज्ञापन
अंकित ने बताया कि उसने और उसके साथी सुमित ने 13 अप्रैल को सिंभावली निवासी इमरान को गोली मारी थी। इमरान मेरठ के अस्पताल में भर्ती है।