{"_id":"57e2a0d44f1c1b0502a83508","slug":"cantor-youth-was-thrashed-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":" कैंटर ने युवक को रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैंटर ने युवक को रौंदा, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 21 Sep 2016 08:32 PM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर पशु अस्पताल के सामने हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे पर राजकीय पशु अस्पताल के सामने मंगलवार रात एक कैंटर ने सड़क किनारे ऑटो का इंतजार कर रहे युवक को रौंद दिया। घायल युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
कोतवाली पिलखुवा क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी 36 वर्षीय बलवीर नेशनल हाईवे पर राजकीय पशु अस्पताल के सामने ऑटो का इंतजार कर रहा था, तभी अचानक तेज गति से आ रहे कैंटर ने उसे कुचल दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कैंटर का पीछा किया।
विज्ञापन
पुलिस को पीछे देख आरोपी चालक कैंटर छोड़कर भाग निकला। उधर, घायल ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि कैंटर को कब्जे में ले लिया गया है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन