फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   BJP leader not to give protection money looted shop.

रंगदारी नहीं देने पर भाजपा नेता की दुकान में लूटपाट

Mon, 22 Aug 2016 08:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 22 Aug 2016 08:30 PM IST
विज्ञापन
BJP leader not to give protection money looted shop.
दुकान में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला

देहात थाना क्षेत्र की अयोध्यापुरी में हफ्ता नहीं देने पर रविवार रात दबंगों ने भाजपा नेता और उसके भाई की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ कर लूटपाट की। विरोध करने पर भाजपा नेता के भाई को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।

विज्ञापन


शोर सुनकर पड़ोसी दुकानदार पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित परिवार ने सोमवार को एसपी को शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। मीनाक्षी रोड स्थित अयोध्यापुरी में भाजपा नेता और पूर्व पालिका सदस्य हेमंत सैनी अपने परिवार के साथ रहते हैं।
विज्ञापन


उनकी मीनाक्षी रोड पर हलवाई की दुकान है। रविवार रात करीब साढ़े दस बजे वह अपने भाई राजेश सैनी के साथ दुकान को बंद कर रहे थे। तभी तभी तीन-चार युवक जबरन दुकान में घुस आए और हफ्ता मांगने लगे। जब भाजपा नेता और उसके भाई ने इंकार किया तो दबंगों ने दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर राजेश सैनी को आरोपियों ने बुरी तरह पिटाई कर दी। फिर दुकान का गल्ला लूट लिया। जिसमें करीब पांच हजार रुपये थे। जब आसपास के दुकानदार पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

गंभीर हालत में राजेश सैनी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें नगर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। रात के समय ही परिजन देहात थाने पहुंचे और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।


सोमवार को परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई। एसपी अलंकृता सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आ गया है। जांच के आदेश दे दिए गए हैं। देहात पुलिस को मामला दर्ज करने के निर्देश दिए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed