{"_id":"56f018b94f1c1b8809f14d24","slug":"bholu-gang-arrested-two-shooters","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोलू गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भोलू गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 21 Mar 2016 09:23 PM IST
विज्ञापन
जोया के ग्राम प्रधान की हत्या करने आए थे शातिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजपुर थाना क्षेत्र के जोया गांव के प्रधान की हत्या करने आ रहे भोलू गैंग के दो बदमाशों को बाबूगढ़ पुलिस ने बनखंडा नहर पुल पर गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूटी गई एक स्विफ्ट कार, दो तमंचे और 2550 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
एसपी अलंकृता सिंह ने बताया कि रविवार रात बाबूगढ़ पुलिस बनखंडा नहर पुल पर गश्त कर रही थी। पुलिस ने सफेद रंग की स्विफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर दो बदमाशो को कार समेत दबोच लिया। उनके कब्जे से दो तमंचे, दो कारतूस और 2550 रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
बदमाशों ने अपने नाम गोपाल पंडित उर्फ रोहित शर्मा उर्फ अमित शर्मा निवासी पनवाड़ी गांव थाना दौराला जिला मेरठ और सुनील तोमर गांव जोया थाना भोजपुर जिला गाजियाबाद बताया। एसपी ने बताया कि दोनों बदमाश भोलू गैंग के सदस्य हैं।
विज्ञापन
उन्होंने 13 फरवरी को बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला पर बरेली निवासी एक व्यक्ति से स्विफ्ट कार लूटी थी। होली के बाद वह जोया के ग्राम प्रधान की हत्या करने वाले थे। इसके लिए वे फुलप्रूफ प्लानिंग भी कर चुके थे। इसके अलावा सिमरौली के एक घर में घुसकर उन्होंने 2550 रुपये भी लूटे थे।
भोलू गैंग के बदमाशों को दबोचने वाली पुलिस टीम को डीआईजी और एसपी ने पांच-पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। जल्द ही पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।