फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Bahadurgarh village were strained peace

बहादुरगढ़ गांव में रही तनावपूर्ण शांति

Mon, 23 Jan 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Mon, 23 Jan 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
Bahadurgarh village were strained peace
strain - फोटो : अमर उजाला

धार्मिक स्थल में शराब की खाली बोतलें मिलने और सामान के साथ छेड़छाड़ की घटना के बाद सोमवार को बहादुरगढ़ समेत सीमावर्ती गांवों में तनावपूर्ण शांति रही। वहीं, शरारती तत्वों का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया है।

विज्ञापन


बता दें कि बहादुरगढ़ गांव में शनिवार रात असामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल में शराब की खाली बोतलें रख दीं, साथ ही धार्मिक स्थल के सामान के साथ छेड़छाड़ भी की। सुबह मामले की जानकारी पर क्षेत्र के लोेगों में तनाव फैल गया।
विज्ञापन


रविवार सुबह सूचना पर पहुंचे एएसपी और एसडीएम ने लोगों को किसी तरह शांत कराया था। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। वहीं, गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए सोमवार को भी पुलिस बल तैनात रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, दूसरा दिन बीतने के बाद भी पुलिस शरारती तत्वों की धरपकड़ नहीं कर पाई है। एसओ संजीव शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर शरारती तत्वों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed