{"_id":"6b0b3fb4e4a62c918500898d","slug":"three-schoolgirls-go-missing-under-suspicious-circumstances-haldwani-news-c-418-1-ntl1014-12220-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: स्कूल गईं तीन छात्राएं संदिग्ध परिस्थितियों में लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: स्कूल गईं तीन छात्राएं संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
Sun, 29 Nov 2026 02:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 29 Nov 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
लालकुआं। नगर के एक इंटर कॉलेज की कक्षा दसवीं की तीन छात्राओं के अचानक लापता होने से कस्बे में सनसनी फैल गई है। रोज की तरह स्कूल गई छात्राएं छुट्टी के बाद घर नहीं लौटीं। 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी सुराग न मिलने से परिजन बेहद चिंतित हैं।
वार्ड नंबर निवासी एक परिजन ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री दो सहेलियों के साथ गत दिवस स्कूल गई थी। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की लेकिन कोई पता नहीं चला।
परिजनों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में तीनों छात्राएं रेलवे स्टेशन की ओर जाती दिख रही हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन टीमों का गठन कर विभिन्न क्षेत्रों में दबिश दी जा रही है। पुलिस जल्द ही छात्राओं को बरामद करने का दावा कर रही है।