{"_id":"593969524f1c1b801c9ca12c","slug":"armed-robbers-screwed-in-saria-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने डाला सरिया फैक्ट्री में डाका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने डाला सरिया फैक्ट्री में डाका
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 08 Jun 2017 08:54 PM IST
विज्ञापन
सरिया फैक्ट्री में डाका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर मदर डेयरी के पास स्थित सरिया फैक्ट्री में बुधवार रात आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने तीन कर्मियों को बंधक बनाकर डाका डाला। तीनों कर्मचारियों को कमरे में बंद कर उनके मोबाइल बदमाशों ने कब्जे में ले लिए थे।
विज्ञापन
वह 11 लाख रुपये का माल लूटकर ट्रक में भरकर ले गए। सुबह फैक्ट्री के अन्य कर्मचारी काम पर पहुंचे तो उनको बंधक मुक्त कराया। पुलिस सूचना देने के बाद भी दोपहर तक मौके पर नहीं पहुंची, तो फैक्ट्री मालिक ने हापुड़ पहुंचकर एसपी से शिकायत की।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस हरकत में आई और जांच को पहुंची। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। गाजियाबाद के राजनगर गाजियाबाद निवासी रवि कुमार गर्ग की कामधेनू सरिया फैक्ट्री है। बुधवार रात 12 बजे आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने फैक्ट्री पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन
बदमाशों ने फैक्ट्री में सो रहे तीनों कर्मचारी देवेंद्र खेड़ा, सुभाष गढ़ी मोहल्ला और दिनेश मुरादाबाद को एक कमरे में बंद कर दिया और उनके मोबाइल छीन लिए। बदमाश करीब 11 लाख रुपये के लोहे के सरिया, केबल, वायर के माल को ट्रक में भरकर ले गए।
सुबह करीब नौ बजें फैक्ट्री में काम करने वाले अन्य कर्मचारी पहुंचे तो उन्होंने बंद कर्मचारियों को बाहर निकाला। इसके बाद पहले फैक्ट्री मालिक को सूचना दी गई।
फैक्ट्री मालिक ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन दोपहर तक पुलिस नहीं पहुंची। फैक्ट्री मालिक ने हापुड़ पहुंचकर एसपी हेमंत कुटियाल से शिकायत की। एसपी के आदेश के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू की।
सीओ अतुल यादव ने बताया कि मामला एक सप्ताह पुराना है। जांच कराई जा रही है। शुरूआती जांच में घटना संदिग्ध लग रही है। पुलिस इसकी गहनता से जांच कर रही है।