{"_id":"57701ff44f1c1b8e1279a80f","slug":"are-the-target-of-bullies-accountant-hapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों के निशाने पर रहे हैं हापुड़ के मुनीम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों के निशाने पर रहे हैं हापुड़ के मुनीम
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 27 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के घी व्यापारी के मुनीमों से 7.35 लाख की लूट की पहली घटना नहीं है। इसके पहले भी यहां के कई व्यापारियों के मुनीमों को बदमाशों ने पिलखुवा में अपना निशाना बनाया है। इससे पहले दो साल के अंदर तीन व्यापारियों के मुनीमों के साथ लूट की वारदात हो चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस ने घटनाओं का पर्दाफाश करने का दावा तो किया, लेकिन लुटी गई रकम न के बराबर ही बरामद हुई। हापुड़ में तेल, घी, बर्तन, अनाज, गुड़ आदि के व्यापारियों का जिले के साथ प्रदेश भर में व्यापार होता है। व्यापारियों के मुनीम माल भेजने के बाद तगादा करने भी जाते हैं।
विज्ञापन
शनिवार को शहर के घी व्यापारी अतुल के मुनीम अमित से पिलखुवा हाईवे पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने असलहों के बल पर 7.35 लाख रुपये लूट लिए। इस वारदात से व्यापारियों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
व्यापारियों का कहना है कि पिलखुवा में दो साल में व्यापारियों के मुनीम से लूट की यह चौथी वारदात है। हालांकि पुलिस तीनों वारदात को खोल चुकी है। लेकिन बरामदगी के नाम पर व्यापारी को कुछ नहीं मिला।