{"_id":"58ea76374f1c1bac2b5b5482","slug":"accident-seven-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में अधेड़ की मौत, सात घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में अधेड़ की मौत, सात घायल
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
Updated Sun, 09 Apr 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के आठ लोग गोवर्धन परिक्रमा के लिए मथुरा गए थे। रविवार सुबह लौटते के दौरान उनकी कार बुलंदशहर में बराल के पास खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार को हापुड़ सिटी के दिनेश निवासी मोतीगंज, ईश्वरचंद निवासी आर्यनगर, इंद्र निवासी चमरी, एसके यादव निवासी आर्यनगर, अशोक निवासी जवाहरगंज, मोहन निवासी गणेशपुरा, सत्यप्रकाश निवासी डंडावली और योगेंद्र (50) निवासी अर्जुन नगर कार से मथुरा गए थे।
विज्ञापन
रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे सभी लोग कार से हापुड़ लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार बुलंदशहर के बराल के पास पहुंची तो चालक को झपकी आ गई। कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। योगेंद्र ने मौके पर दम तोड़ दिया। जबकि सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने हापुड़ में उनके परिजनों को सूचना दी। पीड़ितों के परिजन घटनास्थल के लिए निकल गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। योगेंद्र बेसन का व्यापार करता था। परिवार में तीन बेटियां है।