फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   सड़क हादसों में मां बेटे समेत पांच घायल, एक मेरठ रेफर

सड़क हादसों में मां बेटे समेत पांच घायल, एक मेरठ रेफर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में मां बेटे समेत पांच घायल, एक मेरठ रेफर
सड़क हादसों में मां बेटे समेत पांच घायल, एक मेरठ रेफर
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। सड़क हादसों में मां बेटे समेत पांच घायल हो गए। इनमें से एक को मेरठ रेफर किया गया है।
गढ़ मेरठ रोड पर गांव नानपुर के पास शनिवार रात करीब दस बजे गन्ने से भरे ट्रॉले की साइड लगने से बाइक सड़क पर गिर गई, जिससे बाइक चला रहा विवेक और पीछे बैठा उसका पड़ोसी विनय निवासी मवाना घायल हो गया। दूसरा हादसा गढ़ स्याना रोड पर गांव सदरपुर के जंगल में हुआ, जहां सड़क पर मुड़ रही कार में दूध के खाली टैंकर की साइड लगने से कार चला रहा राजकुमार निवासी स्याना घायल हो गया। तीसरी घटना नेशनल हाइवे पर अठसैनी फ्लाई ओवर के पास हुई, जहां सिंभावली की ओर जा रही बाइक पीछे से आ रही स्वीफ्ट कार की चपेट में आ गई। इस हादसे में बाइक चला रहा माजिद निवासी बछरायूं बाल-बाल बच गया, लेकिन पीछे बैठी उसकी पत्नी तरन्नुम और दो साल का बेटा सुहेल घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया, जहां हालत बिगड़ती देख चिकित्सक ने विनय को मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed