{"_id":"01bfca836a1bd0ab9da3153d0bf369e9","slug":"9-injured-in-vehicle-confronting-two-meerut-refer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन भिड़ने से 9 घायल, दो मेरठ रेफर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन भिड़ने से 9 घायल, दो मेरठ रेफर
अमर उजाला, गढ़
Updated Mon, 07 Dec 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घना कोहरा गिरने से सोमवार को कई जगह वाहन भिड़ गए। सड़क हादसों में महिला और बच्चों समेत 9 लोग घायल हो गए। दो को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है।
सोमवार की सुबह करीब 7 बजे घने कोहरे में एक मारुति वैन ब्रजघाट गंगा पुल के पास ट्रॉले से टकरा गई। हादसे में वैन में सवार पीलीभीत निवासी नंदराम, उसकी पत्नी माया, बेटा शिवम और प्रशांत घायल हो गए।
दूसरी घटना रविवार की रात करीब 12 बजे नेशनल हाईवे पर पर्यटन विभाग के राही होटल के पास हुई, जहां बरेली से दिल्ली को जा रही कार नेशनल हाईवे के डिवाइडर से टकरा गई।
हादसे में कार में सवार वेदपाल, उसका दोस्त विवेक और चालक शमशुद्दीन निवासी बरेली घायल हो गया। तीसरी घटना रविवार रात में करीब एक बजे अधर में अटके स्याना फ्लाईओवर के पास हुई, जहां गढ़ की तरफ से जा रही कार को हाईवे पार करने के दौरान रोडवेज बस ने साइड मार दी।
विज्ञापन
इस हादसे में कार चालक जयवीर और उसका साथी रामवीर निवासी बुलंदशहर घायल हो गए। जो मेरठ में रिश्तेदार की शादी से लौट रहे थे। पुलिस ने घायलों को आनन फानन में स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर जयवीर और शमशुद्दीन को मेरठ रेफर किया गया है।