{"_id":"5c002ae3bdec2241903d8266","slug":"81543514851-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के घर से चोरी दोनाली बंदूक झाड़ी में पड़ी मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी के घर से चोरी दोनाली बंदूक झाड़ी में पड़ी मिली
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
व्यापारी के घर से चोरी बंदूक झाड़ी में मिली
गढ़मुक्तेश्वर। व्यापारी के घर से चोरी हुई दोनाली बंदूक झाड़ी में पड़ी मिली। पीड़ित को साथ लेकर गई पुलिस ने बंदूक बरामद कर ली है। सिंभावली के मोहल्ला गंगा विहार कॉलोनी निवासी व्यापारी अभय शर्मा गांव बक्सर में मोबाइल की दुकान करते हैं जो 19 अक्तूबर की दोपहर को दुकान पर थे और उनकी पत्नी जनपद मेरठ के मवाना कस्बा में अपने मायके गई हुई थी। इसी बीच घर में घुसे चोर नगदी और जेवरात समेत दोनाली बंदूक भी चोरी कर ले गए थे। खोजबीन के दौरान चोरी हुई बंदूक पास के जंगल में झाड़ी में पड़ी मिली है, जिसे पीड़ित व्यापारी को साथ लेकर गई पुलिस बरामद कर लाई है। इंस्पेक्टर दीक्षित त्यागी का कहना है कि व्यापारी के घर चोरी की वारदात करने वालों की तलाश की जा रही है, जिनके पकड़ में आने पर चोरी हुआ शेष सामान भी बहुत जल्द बरामद कर लिया जाएगा। ब्यूरो