{"_id":"5b0462c24f1c1be7408b7307","slug":"81527014082-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाकुंभरी देवी मंदिर से 60 वर्ष पुरानी देवी मां की मूर्ति चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शाकुंभरी देवी मंदिर से 60 वर्ष पुरानी देवी मां की मूर्ति चोरी
Updated Wed, 23 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
शाकंभरी देवी मंदिर से 60 वर्ष
पुरानी देवी मां की मूर्ति चोरी
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली रोड स्थित शाकंभरी देवी मंदिर से मंगलवार सुबह करीब 10 बजे मां की 60 वर्ष पुरानी देवी मूर्ति चोरी हो गई। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे लोग दो युवकों पर चोरी का आरोप लगाते हुए कोतवाली ले गए। वहां लोगों ने इस घटना पर रोष जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह दिल्ली रोड स्थित शाकुंभरी देवी मंदिर में रहने वाला पुजारी नंदकिशोर अपने पुत्र के इलाज के लिए जाते समय किसी व्यक्ति को मंदिर की जिम्मेदारी देकर चला गया था। उसकी गैर मौजूदगी में किसी ने मंदिर से 60 वर्ष पुरानी देवी मां की मूर्ति चोरी कर लिया।
पुजारी जब मंदिर वापस आया तो मूर्ति यथा स्थान पर न देखकर उसने शोर मचा दिया। तभी आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगों की भीड़ दो युवकों पर चोरी का आरोप लगाकर उन्हें कोतवाली ले गए और वहां हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही देवी मां की मूर्ति को बरामद कर लिया जाएगा।