{"_id":"5c155592bdec2255585ddc5e","slug":"71544902034-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज कर सकती है पुलिस मामले का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आज कर सकती है पुलिस मामले का खुलासा
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज पुलिस कर सकती है मामले का खुलासा
हापुड़। धौलाना क्षेत्र के गांव में शुक्रवार को खेत में मिले प्रेमी युगल के शवों के मामले में पुलिस आज खुलासा कर सकती है। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे अहम जानकारी मिली हैं। उधर, शुक्रवार देर रात को ही पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति है।
धौलाना के गांव से पंद्रह दिन पहले लापता प्रेमी युगल के शव गांव में ही ईख के खेत से बरामद हुए थे। शवों की स्थिति को देखते हुए दोनों की हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही थी। देर रात पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। पहले किशोरी के परिजनों ने और इसके एक घंटे बाद प्रेमी लाखन के परिजनों ने गांव के शमशान में शवों का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान गांव का माहौल तनावपूर्ण रहा, जिसे देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया था।
हालांकि पुलिस खुलासे के बेहद करीब है। मामले को लेकर पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ के आधार पर साक्ष्य जुटाने में लगी है। जिसके आधार पर उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
एसपी संकल्प शर्मा ने कहना है कि घटना को लेकर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे अहम जानकारियां मिली हैं। रविवार को मामले का खुलासा कर दिया जायेगा।