फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   विजीलेंस टीम ने अमीन को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

विजीलेंस टीम ने अमीन को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

Sat, 27 Oct 2018 12:41 AM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
विजीलेंस टीम ने अमीन को    रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा
विजिलेंस ने अमीन को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा
विज्ञापन


हापुड़। मेरठ की एंटी करप्शन विजिलेंस ने शुक्रवार को हापुड़ तहसील में तैनात एक अमीन को बीस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। टीम की कार्रवाई से तहसील में हड़कंप की स्थिति रही।
हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर निवासी किसान नीशू ने कुछ समय पहले किसान क्रेडिट कार्ड से करीब ढाई लाख रुपये का लोन लिया था। लोन न चुकाने पर तहसील प्रशासन की ओर से किसान की आरसी जारी कर दी गई थी। रिकवरी के लिए मोहल्ला सिद्धार्थनगर निवासी अमीन दयाचंद किसान के घर पहुंचकर रुपये जमा करने का दबाव बना रहा था। इसी बीच सरकार से कर्ज माफी के तहत एक लाख रुपये की छूट मिल गई। कुल मिलाकर अमीन रिकवरी को लेकर किसान से 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। अमीन द्वारा रिश्वत मांगने की नीशू ने प्रशासन से कई बार शिकायत की, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने मेरठ में एंटी करप्शन कार्यालय में पूरे मामले की शिकायत की। इस पर सीनियर इंस्पेक्टर अरविंद शर्मा के नेतृत्व में एंटी करप्शन विजिलेंस टीम ने अमीन को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया।
विज्ञापन

योजना के तहत शुक्रवार को नीशू ने अमीन को दिल्ली रोड पर बीस हजार रुपये देने के लिए बुलाया। अमीन रुपये लेने के वहां पहुंचा। जैसे ही नीशू ने रंगे हुए नोट अमीन को थमाए, वैसे ही एंटी करप्शन की टीम ने उसे दबोच लिया। टीम अमीन को कोतवाली ले आई। यहां उसके खिलाफ कार्रवाई की गई। एंटी करेप्शन इंस्पेक्टर यतेंद्र शर्मा की ओर से दयाचंद के खिलाफ भ्रष्टाचार सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। टीम ने आरोपी के घर पर भी जांच की है। थाना प्रभारी महावीर सिंह चौहान ने बताया कि एंटी करप्शन टीम के सदस्यों द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed