फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   अमरोहा के पूर्व प्रधान की मौत की गुत्थी सुलझी

अमरोहा के पूर्व प्रधान की मौत की गुत्थी सुलझी

Fri, 19 Jan 2018 11:41 PM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
अमरोहा के पूर्व प्रधान की मौत की गुत्थी सुलझी
अमरोहा के पूर्व प्रधान की मौत की गुत्थी सुलझी
विज्ञापन

- बाइक समेत निर्माणाधीन फ्लाई ओवर से गिरकर हुई मौत
- पसलियों समेत शरीर में आईं थीं गंभीर चोटें
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अमरोहा के पूर्व प्रधान की मौत की गुत्थी सुलझ गई है। बाइक समेत निर्माणाधीन फ्लाई ओवर से गिरने पर पसलियों समेत शरीर में गंभीर चोट लगने से मौत हुई थी।

जनपद अमरोहा के थाना गजरौला क्षेत्र के गांव शहबाजपुर डोर के पूर्व प्रधान ननुवा खां 15 जनवरी की सुबह गढ़ में स्याना चौपला पर निर्माणाधीन फ्लाई ओवर के नीचे मिट्टी के ढेर पर मृत हालत में मिले थे, जिसके पास में ही उनकी बाइक भी पड़ी हुई थी। मृतक के सिर पर लगे हेलमेट का शीशा चटका होने के साथ ही मुंह, माथा और सिर समेत शरीर में कई जगह चोट के निशान थे। मृतक के छोटे भाई ताहिर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसमें प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले मुरादाबाद के जयविंद्र के साथ 14 जनवरी की दोपहर में भाई ननुवा खां के घर से जाने का उल्लेख कर उनकी हत्या कर शव को हाईवे पर फ्लाई ओवर के नीचे फेंकने की आशंका जताई गई थी। मगर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पुलिस अमरोहा के पूर्व प्रधान की मौत की गुत्थी सुलझने का दावा कर रही है। उसका कहना है कि हत्या की बजाए पूर्व प्रधान की मौत सड़क हादसे में हुई थी। ब्रजघाट चौकी इंचार्ज केपी सिंह ने बताया कि नशे की हालत में पूर्व प्रधान ननुवा खां बाइक समेत निर्माणाधीन फ्लाई ओवर से नीचे गिर गए थे, जिससे पसलियों समेत शरीर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हुई थी। क्योंकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इसका साफ तौर पर उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed