फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   बदमाशों ने युवक से नकदी लूटी, विरोध करने पर रॉड से हमला कर घायल किया

बदमाशों ने युवक से नकदी लूटी, विरोध करने पर रॉड से हमला कर घायल किया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने युवक से नकदी लूटी, विरोध करने पर रॉड से हमला कर घायल किया
बदमाशों ने युवक से नकदी लूटी, विरोध करने पर रॉड से पीटा
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। गांव भैना के पास नकाबपोश बदमाशों ने युवक से 10 हजार की नकदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने लोहे की रॉड से हमला कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव जखैड़ा रहमतपुर निवासी सोनू ने मंगलवार को थाने में तहरीर दी। उसका कहना है कि उसके पिता सुनील गढ़ नगर की राजनगर कॉलोनी में मकान बनवा रहे हैं। मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह घर से 10 हजार रुपये लेकर बाइक से अपने प्लाट पर जा रहा था। जैसे ही वह गांव भैना के चामुंडा मंदिर के पास पहुंचा तो खेतों से निकलकर आए पांच नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोक लिया और हाथापाई करते हुए उससे नकदी लूट ली। इस दौरान उसने एक बदमाश को पहचान लिया। उसके बाद आरोपियों ने लोहे की रॉड से सिर पर वार कर उसे घायल कर दिया। हंगामा होने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों को आता देखकर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। उसके बाद ग्रामीणों ने उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पीड़ित ने एक आरोपी को नामजद करते हुए पांच के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर मनु चौधरी का कहना है कि क्रिकेट के खेल के दौरान युवकों में विवाद हुआ था। इस कारण मारपीट की घटना हुई है। घायल को गढ़ सीएचसी भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed