{"_id":"120024bbe22d704a8453e5692cef51b5","slug":"57-report-on-code-violations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता के उल्लंघन में 57 पर रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आचार संहिता के उल्लंघन में 57 पर रिपोर्ट
अमर उजाला, गढ़
Updated Mon, 07 Dec 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रचार का शोरगुल थमते ही चुनावी दंगल में किस्मत आजमा रहे अधिकांश प्रत्याशी साम-दाम, दंड-भेद की नीति का सहारा लेकर चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहे हैं, इसके चलते गढ़ और बहादुरगढ़ पुलिस ने प्रत्याशियों समेत 57 के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
भले ही अधिकृत तौर पर चुनाव प्रचार का शोरगुल थम चुका है, परंतु इसके बाद भी प्रत्याशी और उनके समर्थक गुपचुप ढंग से घुसपैठ अभियान चलाने में जुट गए हैं। वह वोटरों को अपने पक्ष में लामबद्ध करने के उद्देश्य से साम-दाम, दंड-भेद जैसी सभी नातियों का सहारा ले रहे हैं।
इसके चलते गांवों में शराब से लेकर मिठाई, नगद पैसा और अन्य उपहार भी बांटे जा रहे हैं। वहीं पुलिस-प्रशासन ने भी गांवों में निगरानी बढ़ाने के साथ ही सतर्कता भी बढ़ा दी है। इसके चलते एक ही दिन में प्रत्याशियों समेत 57 के विरुद्ध आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
जबकि अनुमति के बिना लाउड स्पीकर लगाकर प्रचार कर रहीं आधा दर्जन कारों को पुलिस ने कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा कर लिया है। इंस्पेक्टर आरके वर्मा ने बताया कि गढ़ क्षेत्र से जुड़े गांवों में आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले 20 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।
वहीं बहादुरगढ़ एसओ संजीव शुक्ला का कहना है कि क्षेत्र में आचार संहिता से खिलवाड़ करने वाले 37 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।