फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   दुल्हन की विदाई में हर्ष फायरिंग, दो घायल

दुल्हन की विदाई में हर्ष फायरिंग, दो घायल

Wed, 21 Nov 2018 01:05 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
दुल्हन की विदाई में हर्ष फायरिंग, दो घायल
दुल्हन की विदाई में हर्ष फायरिंग, दो घायल
विज्ञापन


हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के गांव वझीलपुर में मंगलवार तड़के दुल्हन की विदाई के दौरान किसी ने हर्ष फायरिंग कर दी। जिसमें एक किशोरी सहित दो लोग घायल हो गए। परिजनों ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की सूचना पुलिस को भी मिल गई। पुलिस घायलों और ग्रामीणों से पूछताछ के आधार पर जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार गांव वझीलपुर में सोमवार को एक युवती की शादी थी। बारात जिला बुलंदशहर के स्याना से आयी थी। मंगलवार तड़के दुल्हन की विदाई हो रही थी। इस दौरान यहां मौजूद बारातियों में से किसी ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें रिश्तेदारी में आई जिला मेरठ के गांव सिंहपुर निवासी किशोरी चिया और गांव वझीलपुर निवासी साहिल त्यागी छर्रे लगने से घायल हो गए। जिसके बाद यहां भगदड़ मच गई। परिजनों ने तुरंत दोनों घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर है। इस दौरान मामले की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को भी दे दी। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। हालांकि अभी तक फायरिंग किसके द्वारा की गयी यह स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस घायलों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

देहात थाना प्रभारी कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि हर्ष फायरिंग करने वाले की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed