फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ई-रिक्शा चालक को नशीला पदार्थ पिलाकर लूटा

ई-रिक्शा चालक को नशीला पदार्थ पिलाकर लूटा

Mon, 08 Oct 2018 11:13 PM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
ई-रिक्शा चालक को नशीला पदार्थ पिलाकर लूटा
ई-रिक्शा चालक को नशीला पदार्थ पिलाकर लूटा
विज्ञापन

- असौड़ा से देवनंदनी अस्पताल के लिए रिजर्व किया था ई-रिक्शा
- ई-रिक्शा, जेब में रखे एक हजार रुपये और मोबाइल फोन भी लूट ले गए बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के गांव असौड़ा निवासी एक ई-रिक्शा चालक को दो बदमाशों ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर ई-रिक्शा, नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया। बदमाश चालक को खरखौदा थाना क्षेत्र में सड़क किनारे फेंककर भाग गए। देर रात परिजनों ने खरखौदा पुलिस से शिकायत की, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। कोतवाली पुलिस ने भी पीड़ित को टरका दिया।
गांव असौड़ा निवासी अजय ई-रिक्शा चलाता है। रविवार को वह ई-रिक्शा लेकर गांव से निकला था। गांव के बाहर उसे दो लोग खड़े मिले। इन लोगों ने देवनंदनी अस्पताल जाने के लिए रिक्शा किराए पर ले लिया। जब वह गढ़ रोड स्थित रेलवे फाटक पर पहुंचा तो दोनों युवकों ने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दे दी। कोल्ड ड्रिंक पीते ही वह बेहोश हो गया। इसके बाद बदमाशों ने उसकी जेब में रखे एक हजार रुपये, मोबाइल और ई-रिक्शा लूट लिया और उसे सड़क किनारे फेंककर भाग गए।
विज्ञापन

रात करीब साढ़े बारह बजे जब उसे होश आया तो उसने अपने परिजनों से किसी तरह संपर्क कर मामले की जानकारी दी। लूट की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने खरखौदा थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मामला हापुड़ जिले का बताकर पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली और देहात थाने में भी तहरीर दी, लेकिन वहां भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। सीमा विवाद के चलते पुलिस पीड़ित को टरका रही है। सीओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जिस थाना क्षेत्र की घटना होगी, वहां रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed