{"_id":"5b4651a34f1c1ba64e8b5352","slug":"51531335075-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रह्मगढ़ी के लोगों ने लगाया युवक की हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्रह्मगढ़ी के लोगों ने लगाया युवक की हत्या का आरोप
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रह्मगढ़ी के लोगों ने लगाया
युवक की हत्या का आरोप
हापुड़। सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव ब्रह्मगढ़ी के ग्रामीणों ने 28 जून को शिव मंदिर के पास लटके मिले शव के मामले में गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत एसपी से की है।
बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचे गांव ब्रह्मगढ़ी के ग्रामीणों ने बताया कि गांव निवासी ओमपाल का पुत्र सोनू ट्रक चलाता था। 28 जून को सोनू और गांव का ही लड़का रिंकू घेर में बैठकर बात कर रहे थे। इस दौरान गांव का ही एक युवक सोनू के पास आया और उसे जरूरी काम होने की बात कहकर अपने साथ लेकर चला गया। वहां युवक ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उसके भाई सोनू की हत्या कर दी और गले में फंदा लगाकर उसे शिव मंदिर के सामने पेड़ पर लटका दिया। इस पर परिवार ने युवक और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए सिंभावली पुलिस से शिकायत की, लेकिन थाने में मामला दर्ज नहीं किया गया। अब आरोपी पक्ष धमकी दे रहा है। एसपी संकल्प शर्मा ने मामले की सही तरीके से जांच की जाएगी। शिकायत करने वालों में राहुल, संदीप, ओमपाल, मनोज, हरी, पप्पू, अर्जुन, सतीश आदि शामिल थे।