फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   शादी के पांच माह बाद ही तलाक होने पर बिचौलिये की आफत आई

शादी के पांच माह बाद ही तलाक होने पर बिचौलिये की आफत आई

Sat, 19 May 2018 12:10 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
शादी के पांच माह बाद ही तलाक होने पर बिचौलिये की आफत आई
शादी के पांच माह बाद ही तलाक होने पर बिचौलिये की पिटाई
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। शादी के पांच माह बाद ही तलाक होने पर बिचौलिये की आफत आ गई। इस दौरान लड़के वालों से वापस मिले दहेज के सामान को हड़पने का आरोप लगा लड़की वालों ने उसकी धुनाई कर दी।

सिंभावली क्षेत्र के वैट निवासी गफ्फार ने बिचौलिया बनकर गांव के ही एक युवक की अपने पड़ोस में रहने वाले युवती से शादी करा दी थी। कुछ दिन बाद ही घरेलू बातों को लेकर मनमुटाव होने पर करीब पांच माह बाद युवती का तलाक हो गया था। तलाक होने पर लड़के वालों ने दहेज में मिला सामान वापस कर दिया था, लेकिन लड़की पक्ष उससे संतुष्ट नहीं हो पाया। उसका कहना है कि सारा सामान वापस लौटवाने की बजाए उसमें से काफी सामान बिचौलिया हड़प गया है। इसी बात से नाराज लड़की वालों ने शुक्रवार को बिचौलिए गफ्फार को घेर लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। पीड़ित बिचौलिए ने लड़की पक्ष से जुड़े गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। कार्यवाहक एसओ संजीव कुमार का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है, जिसमें दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed