फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   पुलिस चौकी में भिड़े दो पक्ष, हंगामा

पुलिस चौकी में भिड़े दो पक्ष, हंगामा

Sun, 10 Sep 2017 12:20 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
पुलिस चौकी में भिड़े दो पक्ष, हंगामा
पुलिस चौकी में भिड़े दो पक्ष, हंगामा
विज्ञापन

-पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने आई
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। रसूलपुर निवासी सोनू हत्याकांड के मामले में जेल में बंद रेनू के परिजन व मृतक सोनू के परिजन कुचेसर चौपला पुलिस चौकी पर आपस में भिड़ गए। इस दौरान पुलिस ने दोनों को समझा बुझाकर शांत किया।

जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व गांव रसूलपुर में सोनू की प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर उसकी चाची रेनू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सोनू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद रेनू जेल में बंद है। शनिवार को रेनू की पुत्री व उसके पिता हरियाणा से बाबूगढ़ थाने पहुंचे। जहां उन्होंने रसूलपुर गांव जाकर घर से कपड़े व अन्य सामान लाने की बात कहते हुए सुरक्षा के लिए पुलिस बल की मांग की। तो उन्हें थाने से कुचेसर चौपला चौकी पर भेज दिया गया। वहां पुलिसकर्मी नहीं मिले तो दोनों वहीं खड़े हो गए। तभी सूचना मिलने पर मृतक सोनू के रिश्ते का भाई कुछ साथियों के साथ वहां पहुंच गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। इस बीच पुलिसकर्मी भी गश्त से लौटकर चौकी पर आ गए। पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझा मामला शांत कराया और पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने आ गई।
विज्ञापन

कार्यवाहक थानाध्यक्ष हरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
09 एचपीआर 29
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed