{"_id":"6a987462b3491f2a6b066019","slug":"fir-filed-in-case-of-threatening-to-kill-a-mobile-shop-owner-hisar-news-c-21-hsr1005-943865-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: मोबाइल शाॅप संचालक को मारने की धमकी देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: मोबाइल शाॅप संचालक को मारने की धमकी देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
हिसार। शहर की गणेश मार्केट स्थित सच मोबाइल दुकान के मालिक को जान से मारने की धमकी मिलने के मामले में सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। हालांकि अभी तक पुलिस यह पता नहीं लगा सकी है कि दुकान मालिक की गाड़ी में यह पर्ची किसने फेंकी। वही इस मामले इमें सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ है।
दावा किया जा रहा है कि इस ऑडियो में बातचीत कर एक व्यक्ति आरटीआई कार्यकर्ता मनोज सिंधवानी और दूसरा मार्केट का एक दुकानदार है। हालांकि अमर उजाला इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता। पुलिस प्रवक्ता मदन लाल ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। किसी ऑडियो की उन्हें जानकारी नहीं है।
वायरल ऑडियो में बातचीत के अंश
दुकानदार-इस शनिवार को मुझे मुकेश के साथ जाना है।
मनोज-आप कहीं जाओ, मैंने उसकी कार्रवाई कर दी है।
दुकानदार-आप कोनी (नहीं) मानो।
मनोज-तीन महीने हो गए मुझे जेल से निकले।
दुकानदार-तो क्या हो गया। क्या बिगड़ गया।
मनोज-आप क्या कहा था कि कल आता हूं, परसों आता हूूं।
दुकानदार-मुझे टाइम नहीं मिला, इसमें क्या बात हो गई। आप अपने हिसाब से कार्रवाई कर लो।