{"_id":"6a98723022ae2dd698071040","slug":"lost-rs-365-lakh-in-pursuit-of-good-profits-jind-news-c-199-1-sroh1006-159553-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अच्छा मुनाफा कमाने के चक्कर में गंवाए 3.65 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अच्छा मुनाफा कमाने के चक्कर में गंवाए 3.65 लाख रुपये
विज्ञापन
जींद। मुनाफा कमाने के लालच में नरवाना निवासी सुरेश कुमार साइबर ठगों के जाल में फंस गया। फेसबुक पर निवेश के जरिए कम समय में अच्छा मुनाफा कमाने का विज्ञापन देखकर लिंक खोला और आरोपियों के झांसे में आकर अलग-अलग समय में कुल 3,64,833 रुपये गंवा दिए।
सुरेश कुमार ने साइबर क्राइम पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 अगस्त को उसने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा था। इसमें 22 हजार रुपये निवेश करने पर अच्छा मुनाफा कमाने का दावा किया गया था।
विज्ञापन में दिए गए लिंक पर क्लिक करने के बाद वह आरोपियों के संपर्क में आ गए। आरोपियों ने उन्हें अधिक मुनाफे का लालच देकर अलग-अलग समय पर रकम निवेश करने के लिए कहा। मुनाफे की उम्मीद में सुरेश उनके बताए अनुसार पैसे ट्रांसफर करते रहे।
विज्ञापन
बाद में न तो निवेश की रकम वापस मिली और न ही कोई मुनाफा दिया गया। इसके बाद उसे ठगी का पता चला। साइबर क्राइम थाना प्रभारी जगदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।