{"_id":"6a987436fe3e7e1fd80c932c","slug":"youth-dies-after-bike-collides-with-bullock-cart-sambhal-news-c-275-1-sbl1015-139818-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बाइक की बैलगाड़ी से टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बाइक की बैलगाड़ी से टक्कर, युवक की मौत
Thu, 03 Sep 2026 12:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
सौंधन। कैलादेवी थाना क्षेत्र में बुधवार को संभल-गंवा मार्ग पर बाइक और बैलगाड़ी की टक्कर में एम्बुलेंस चालक मुकुट सिंह की मौत हो गई। हादसे में बैल की भी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बैलगाड़ी चालक ओमकार सिंह घायल हुए।
मुकुट सिंह बिजनौर से अपने घर लौट रहे थे। नारंगपुर के पास ओमकार सिंह की बैलगाड़ी से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। घायल मुकुट सिंह को संभल के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। पुलिस ने मृतक के भाई खुशीराम की तहरीर पर ओमकार सिंह के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। सीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।