{"_id":"584d9bc44f1c1be57c2c3a24","slug":"49-progeny-provided-free-arrested-four-smugglers","type":"story","status":"publish","title_hn":"49 गोवंश कराए मुक्त, चार तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
49 गोवंश कराए मुक्त, चार तस्कर गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला/गढ़मुक्तेश्वर
Updated Mon, 12 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा से डबल डेकर ट्रक में भूसे की तरह लादकर कट्टी को रामपुर वधशाला ले जाए जा रहे 49 गोवंश में 7 की दम घुटने से मौत हो गई। हाईवे की निगरानी कर रही पुलिस कोई भनक तक नहीं लग पाई, ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई कर चार तस्करों को दबोच लिया।
विज्ञापन
गंगा पार के संभल, मुरादाबाद, अमरोहा और रामपुर जनपदों को गोवंश की बड़े स्तर पर तस्करी होती है। ब्रजघाट गंगा पुल से होकर कट्टी के लिए ले जाए जाने वाले गोवंश के साथ तस्करों द्वारा बड़े स्तर पर क्रूरता का खेल खेला जाता है। रविवार सुबह करीब आठ बजे ट्रैफिक पुलिस ने स्याना चौपला से होकर ब्रजघाट की तरफ जा रहे तिरपाल से ढके एक ट्रक को संदेह होने पर रोक लिया।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान ट्रक में फट्टे लगाकर दो हिस्से बनाए हुए थे, जिनमें 49 गोवंश को भूसे की तरह लादा हुआ था। जिससे दम घुटने पर सात की मौत हो गई। ट्रैफिक पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक में सवार तस्करों को दबोच लिया।
विज्ञापन
ट्रैफिक इंचार्ज ने बताया कि पकड़े गए तस्करों में रवि, लतीफ, जफर और आसिफ निवासी गांव मंदसौर मध्यप्रदेश को गोवंश से भरे ट्रक समेत ब्रजघाट पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
ब्रजघाट चौकी इंचार्ज बलबीर सिंह ने बताया कि तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता और गोवध एक्ट के तहत केस दर्ज कर गोवंश को गौशाला भेज दिया गया है।