फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   शोरूम से चोरी करने वाला शातिर माल समेत दबोचा

शोरूम से चोरी करने वाला शातिर माल समेत दबोचा

Sun, 11 Feb 2018 12:04 AM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
शोरूम से चोरी करने वाला शातिर माल समेत दबोचा
शोरूम से चोरी करने वाला
विज्ञापन

शातिर माल समेत दबोचा

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड पर एक निर्माणाधीन शोरूम से लोहे का सामान और फर्नीचर चोरी होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने सामान बरामद करने का दावा किया है।
जिला मुजफ्फरनगर के थाना छपार के गांव छपरा का रहने वाला फिरोज रेलवे रोड पर स्थित एक गुरुद्वारे के पास निर्माणाधीन संजय के शोरूम में लोहे का कार्य कर रहा है। शुक्रवार रात फिरोज यहीं मौजूद था। इस दौरान एक चोर ने यहां से लोहे का पाइप, लोहे की एंगल, लोहा काटने का सिलेंडर, पाइप, वायर, फिरोज का बैग व मोबाइल फोन चोरी कर लिया। शनिवार सुबह जब फिरोज नींद से जागा तो वह सामान गायब देखकर सन्न रह गया। उसने मामले की जानकारी संजय को दी। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

इसी दौरान मुखबिर से सूचना पर पुलिस ने शोरूम से चोरी करने वाले चोर को कोठी गेट स्थित एक मकान से चोरी के सामान समेत दबोच लिया। रेलवे रोड चौकी प्रभारी तहजीबुल हसन ने बताया कि तहरीर मिलने के तीन घंटे बाद ही आरोपी को दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपी कोठी गेट का रहने वाला नन्हे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed