{"_id":"5a68d02b4f1c1b8d268b63a5","slug":"41516818475-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोन दिलाने के नाम पर युवक से दस हजार ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोन दिलाने के नाम पर युवक से दस हजार ठगे
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोन दिलाने के नाम पर युवक से ठगे दस हजार
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ नगर निवासी एक युवक से लोन दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति ने दस हजार रुपये ठग लिए। युवक ने एसपी को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
गढ़ नगर के मोहल्ला मंडी चौब निवासी रजनीश ने बुधवार को एसपी हेमंत कुटियाल को शिकायती पत्र भेजा। उसका कहना है कि वर्ष 2016 में गढ़ का ही रहने वाला एक युवक उसे मिला। उसने उसे एक प्राईवेट कंपनी की ओर से लोन दिए जाने के बारे में जानकारी दी। आर्थिक तंगी के कारण उसने लोन लेने के लिए हामी भर दी। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने फाइल चार्ज के नाम पर उससे छह हजार रुपये ले लिए। उसके कुछ महीने बाद दोबारा चार हजार रुपये की मांग की। लोन के लालच में उसने चार हजार रुपये भी उधार लेकर आरोपी को दे दिए, लेकिन दो साल बीतने के बाद भी न तो अभी तक लोन मिला न ही आरोपी उसके पैसे लौटा रहा। पीड़ित का आरोप है कि पैसा मांगने पर आरोपी मारपीट करता है और जान से मारने की धमकी दे रहा है। वहीं इंस्पेक्टर एनके सिंह का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। यदि पीड़ित थाने में आता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।